अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जैसा कि आप सभी जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है, और इसे विश्व योग दिवस भी कहते हैं? क्या आप जानते हैं कि योग की शुरुआत कहां से हुई?

कब हुई इसके पीछे क्या इतिहास है? 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?योग क्या है और योग करने के फायदे क्या है? योग तन और मन और शारीरिक रूप से जुड़े तमाम रोगों को दूर कर मनुष्य का जीवन आसान कर देता है।

यह मानव की हर तरह की शुद्धि का आसान उपकरण है। योग विज्ञान में जीवन शैली का पूर्ण ज्ञान समाहित किया गया है।

ऐसा कहना गलत नहीं होगा की योग एक प्राचीन शारीरिक व मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। जो लोगों को शांति, आत्मविश्वास और साहस देता है।

जिसके माध्यम से वह बेहतर तरीके से गतिविधियां कर सकते हैं दुनिया भर में योग विभिन्न रूप में प्रचलित है सबसे पहले देखते हैं अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

लोगों के स्वास्थ्य पर योग के महत्व और प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। पहली बार इसे 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया था।

योग शब्द का अर्थ क्या है? और इस को मनाने की शुरुआत कब हुई थी?

योग शब्द संस्कृत से लिया गया है। अर्थ है शामिल होना या एकजुट होना। इसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने 27 सितंबर 2014 को यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में अपने भाषण से की थी और इसी वजह से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया

यूनाइटेड नेशन में 193 मेंबर्स द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसंबर 2014 को मंजूरी मिली थी यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में नरेंद्र मोदी ने कहा योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है

यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है विचार और कार्य, संयम और पूर्ति; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य; स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण पैदा करता है यह अभ्यास के बारे में नहीं है बल्कि अपने आप दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने के लिए है

हमारे जीवन शैली बदलकर और चेतना पैदा करके यह जलवायु परिवर्तन से निपटने में हमारी मदद कर सकता है आइए हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अपनाने की दिशा में काम करे।

यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली के किस अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा की?

यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली के अध्यक्ष और सेम और कोर्स ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बनाने की घोषणा की। और 170 से अधिक देशों ने इस योग दिवस के प्रस्ताव का समर्थन किया। जिससे ये सामने आया कि लोग भी जानते हैं योग करने के कई लाभ हैं। इसमें से कुछ दृश्य और कुछ अदृश्य होते हैं। आप जानते हैं कि यह कहां से आरंभ हुआ?

योग कहां से आरंभ हुआ?

पूर्व वैदिक काल से भारत में योग की शुरुआत मानी जाती है हजारों सालों से भारतीयों की जीवन शैली का हिस्सा बना हुआ है। योग भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अहम हिस्सा है। जिसमें मानवता के भौतिक तत्व और आध्यात्मिक उत्थानो के गुण है।

ये ज्ञान और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। भारत में महर्षि पतंजलि का योगदान महत्वपूर्ण है उन्होंने ही योग सूत्रों में योग मुद्राओं या प्रथाओं को संहिताबद व्यवस्थित किया है। 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद को स्वामी विवेकानंद संबोधित किया था।

उसके बाद कई पूर्व ऋषि-मुनियों ने योग का प्रचार किया और बड़े पैमाने पर लोगों ने उसको समझा और उसको स्वीकार करना शुरू किया।

आखिर क्यों 21 जून को योग उत्सव का दिन चुना गया?

21 जून लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना गया है इस दिन विश्व संक्रांति होती है जब सूर्य धरती की दृष्टि से उत्तर से दक्षिण की ओर चलना शुरू करता है सूर्य जो अब तक उत्तरी गोलार्ध में था

अब दक्षिणी गोलार्ध में की तरफ बढ़ना शुरू होता है योग के नजरिए से यह समय संक्रमण काल होता है यानी रूपांतरण के लिए एक बेहतर समय होता है इसीलिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया।

यह भी पढ़े – साउथ कोरिया (South Korea) के लोग दाढ़ी और मूंछ क्यों नहीं रखते हैं ?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों के प्रतिद्वंद्वी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

नरेंद्र मोदी के नाम पर शादी टूटी।

सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के नए IT नियम

शॉर्टहैंड(Shorthand) में कैरियर कैसे बनाएं शॉर्टहैंड के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *