उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कब हैं-

उत्तर प्रदेश विधानसभा आगामी चुनाव वर्ष 2022 में आयोजित किये जायेंगे। ये चुनाव 18वें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होंगे। वर्तमान कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त होगा तथा चुनावी कार्यक्रम फरवरी से मार्च 2022 में आयोजित होंगे।

वर्तमान में 17वां विधानसभा कार्यकाल चल रहा है। यह कार्यकाल 18 मार्च 2017 से जारी है, जिसमें चुनाव 7 चरणों में आयोजित हुआ था। तथा 61℅ मतदान रहा । भाजपा ने 312 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया। 18 मार्च 2017 को भाजपा की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया तथा भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कितनी सीट हैं-

विधानमंडल का निचला सदन है। इसमें 403 निर्वाचित तथा एक आंग्ल भारतीय सदस्य, (जो कि राज्यपाल द्वारा मनोनीत होता है) सदस्य हैं। इस प्रकार विधानसभा में 404 सदस्य हैं। विधानसभा कार्यकाल कुल 5 वर्ष का होता है। पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा का गठन 8 मार्च 1952, को हुआ था। वर्तमान में 17वां विधानसभा कार्यकाल जारी है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 100 सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश मे 254 निर्वाचन क्षेत्र हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्य्क्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *