योग दिवस 2021

विषय सूची
1. यह कब मनाया जाता है।
2. योग दिवस पहली बार कब मनाया गया।
3. योग दिवस 21 जून को क्यों मनाया जाता है।
4. 2021 योग दिवस की थीम

जनक

योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। दैवीय काल से ही योग का विशेष महत्व है।

योग के जनक महऋषि पतंजलि हैं।

आधुनिक समय में भी इसे दुनिया भर में किया जाता है।

मानव जाति इसे जीवन में धारण करके मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त और दुरुस्त रह सकती है।

इसलिए इसके सम्मान के लिए योग दिवस मनाया जाता है।

योग दिवस कब मनाया जाता है :-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हर वर्ष मनाया जाता है। तथा यह दुनिया भर में इसी दिन मनाया जाता है।

पहली बार कब मनाया गया

सबसे पहले यह 21 जून, 2015 को मनाया गया था। इसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2014, को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कई थी।

प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में पूरे उत्साह के साथ जोर शोर से मनाया गया था।

गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करीब 35 हजार, लोगों तथा 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में राजपथ पर योग किया था।

जिसमें 21 आसन किये गए थे। न्यूयॉर्क में 30 हजार, लोगों ने एक साथ योग किया था।

जो कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर किया गया था। इस खास आयोजन ने 2 गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड भी बनाये थे।

पहले योग दिवस की थीम – शांति के लिए योग थी।

21 जून को क्यों मनाया जाता है :-

21 जून को ही इसे मनाने के पीछे भारतीय संस्कृति से जुड़े कारण हैं।

भारतीय संस्कृति में ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है, 21 जून को सूर्य देश में सबसे ज्यादा समय के लिए रहता है,अथार्त 21 जून को सूर्य जल्दी उगता है तथा देर से अस्त होता है।

21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है। तथा यह भी धैर्य और शांति के प्रतीक होता है।

यह हमें लंबी आयु प्रदान करता है। इसलिए इसे 21 जून को मनाया जाता है।

वैज्ञानिक कारण :-

ऐसा माना जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए उपयुक्त समय होता है।

21 जून, को सूर्य सबसे ज्यादा देर तक प्रभाव बनाये रखता है।

इसलिए 21 जून, को अंतरराष्ट्रीय yoga day के रूप में चुना गया।

2021 की थीम

2021 का योग दिवस सातवाँ होगा, जिसकी थीम है- योग के साथ रहें , घर पर रहें।

कोरोना संक्रमण के कारण इसे वर्चुअल स्टेज पर मनाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *