होली का त्यौहार क्यों मनाया जाती है तथा इसका क्या महत्व है?

होली का त्यौहार फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है इसलिए इसे फागुनी भी कहते हैं। अंग्रेजी महीनों के हिसाब से यह त्यौहार मार्च के महीने में मनाया जाता है विश्व के किसी भी कोने में जहां भारतवासी रहते हैं वहां भी यह त्यौहार मनाया जाता है।

होली का त्यौहार मनाने का क्या कारण है?

होली का त्योहार मनाने के लिए एक कथा प्रसिद्ध है। राजा हिरण्यकश्यप का बेटा प्रहलाद ईश्वर का भक्त था। ईश्वर में बहुत विश्वास रखता था। उसके हृदय में ईश्वर के प्रति असीम प्रेम था। राजा हिरण्यकश्यप को यह बात पसंद नहीं थी। राजा हिरण्यकश्यप की एक बहन होलिका थी। राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को बहुत समझाया लेकिन प्रहलाद का ईश्वर के प्रति इतना प्रेम था कि वह उनकी बात को टाल देता था। एक दिन राजा हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की गोदी में प्रहलाद को बिठाकर उसे जलाना चाहा। होलिका को या वरदान मिला था की आग में बैठकर भी मैं जल नहीं पाएगी। परंतु भगवान की कृपा से प्रहलाद बच गया और होलिका जल गई। तब से आज तक होली से 1 दिन पहले होली दहन किया जाता है और अगले दिन होली खेली जाती है।

होली कैसे मनाई जाती है?

सभी भारतवासी होली के दिन नहा धोकर नए-नए वस्त्र पहनकर होली का त्यौहार मनाते हैं। और अच्छे-अच्छे पकवान जैसे मिठाई जलेबी पकौड़ी एवं गुजिया बनाते हैं। उसके बाद सभी बड़े लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। बच्चे पिचकारी और गुब्बारों में रंग भर कर एक दूसरे पर डालते हैं। रंग-बिरंगे चेहरे चारों ओर दिखाई देते हैं। और सभी लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होली मुबारक देते हैं।होली के त्यौहार को प्यार से मनाना चाहिए ऐसे रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिनके किसी को कोई हानि पहुंचे। यह त्यौहार प्यार और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है। जैसा कि आप सभी जानते हैं की होली का त्योहार रंगों का त्योहार है लेकिन भारत में जिस प्रकार अनेक धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं तो ज्यादातर लोगों के मन में एक प्रश्न यह भी उठता है कि होली का तोहार सारे धर्म के लोग साथ साथ मनाते हैं कि आप कुछ धर्म के लोग नहीं बनाते हैं तो आइए हम इस प्रश्न के उत्तर की ओर बढ़े।

क्या होली का त्यौहार सारे धर्मों के लोग मनाते हैं?

जी दोस्तों होली का त्योहार सभी धर्म के लोगों में मनाया जाता है। होली के इस पावन पर्व पर लोग मिलजुल कर एक साथ इकट्ठा होकर होली का पर्व मनाते हैं और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर रंग लगाकर होली के इस त्यौहार को बड़ी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाते हैं और इस त्यौहार को सभी धर्म के लोग चाहे वह हिंदू हो मुस्लिम भाइयों सीखो सब मिलजुल कर मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *