नरेंद्र मोदी के नाम पर शादी टूटी।
कानपुर के एक जिले में नरेंद्र मोदी की वजह से शादी टूट गयी।
दरअसल हुआ यह कि एक लड़का और लड़की शादी तय होने के बाद शादी से जुड़े कार्यक्रम की बात करने के लिए अपने परिवार के साथ मिलने पहुँचे।
बाकी परिवार वाले अलग बातचीत कर रहे थे और लड़का , लडक़ी अकेले में अलग बातचीत कर रहे थे।
लड़के और लड़की के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बातचीत शुरू हुई, और कहासुनी हो गयी।
दरअसल लड़का बिजनेसमैन है और मोदी समर्थक है, और लड़की सरकारी कर्मचारी तथा मोदी विरोधक है।
उनमे बातचीत शुरू हुई तो मोदी को लेकर पहले कहासुनी हुई , अर्थव्यवस्था से संबहन्धित अन्य बातें हुईं तथा कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया।
और बात इतनी बिगड़ गयी कि दोनों ने शादी न करने का फैसला ले लिया
और अपने माता पिता तथा अन्य परिवार वालों को भी बताया कि वो यह शादी नहीं कर सकते।
इस तरह से लड़के और लड़की ने शादी न कर्म का फैसला लिया।

 
			 
							